फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी की भरी तो किसी की खाली रह गई झोलीक

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची का अनंतिम प्रकाशन होते ही कई संभावित उम्मीदवारों के मंसूबे पर पानी फिर गया है। उधर, आरक्षण को लेकर आपत्तियां दो दिन दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की जानी थी। सुबह से देर रात तक लोग सूची के संबंध में ब्लॉक के चक्कर लगाते रहे। रातभर सूची को लेकर अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे लेकिन सूची जारी नहीं की गई। शुक्रवार अलसुबह करीब चार बजे रुड़की ब्लॉक की 45 ग्राम पंचायतों की सूची जारी की गई। सूची जारी होते ही लोगों ने ब्लॉक से लेकर मुख्यालय तक रुख करना शुरू कर दिया। वहीं अधिकतर भावी प्रधानों ने सूची को फोन पर ही मंगवाई। सूची देखकर कुछ के चेहरे खिल गए तो कई के अरमानों पर पानी फिर गया। आपत्ति देने के साथ ही इन लोगों ने जिले से लेकर देहरादून तक की दौड़ लगानी शुरू कर दी है। अंतिम दो दिन में इन दावेदारों ने एक उम्मीद के चलते पूरी ताकत झोंक दी है।
ब्लॉक में 66 फीसदी ओबीसी सीट आरक्षित
रुड़की ब्लॉक की 45 ग्राम पंचायतों में से 29 यानी 66 फीसदी ओबीसी की सीटेें आरक्षित हैं। इसमें भी 15 सीटें ओबीसी महिला के लिए आरक्षित की गई हैं। 25 फीसदी सीटों अनुसूचित जाति को आरक्षित की गई है। इसमें अनुसूचित जाति में 11 सीटें मिली है। इसमें भी छह सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं मूलदासपुर माजरा, ब्रह्मपुर शंकरपुरी और सुल्तानपुर साबतवाली सीटों को अनारक्षित किया गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा घमासान इन्हीं तीन सीटों पर होना तय है। इसके अलावा टोडा कल्याणपुर और अकबरपुर फाजिलपुर सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

23 गांव की कमान संभालेंगी महिलाएं
रुड़की ब्लॉक में 45 ग्राम सभाएं हैं। शुक्रवार को जारी हुई आरक्षण की अनंतिम सूची के अनुसार इनमें से 23 ग्राम पंचायतों में महिलाएं अपना परचम लहराएंगी। इस आरक्षण के अनुसार अनुसूचित जाति में छह, ओबीसी में 15 और दो सीटें महिला आरक्षित हैं। इससे यह तय हो गया कि पंचायत चुनाव में आधी आबादी के बीच भी कड़ा मुकाबला होगा। महिलाओं की चुनाव में जागरूकता का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को महिलाओं ने ब्लॉक पहुंचकर स्वयं चुनाव संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें