भगवानपुर क्षेत्र के मंडावर चेक पोस्ट पर कांवड़ मेले को लेकर बैठक करते उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश प?
- फोटो : ROORKEE
यूपी और उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों की बैठक में कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। इस दौरान कोई भी घटना होने की सूचना एक-दूसरे को आदान-प्रदान करने पर सहमति बनी।
शुक्रवार को मंडावर पुलिस चेकपोस्ट पर आयोजित बैठक मेें सहारनपुर और जिले के थाना प्रभारियों की बैठक हुई। इस दौरान दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए मिलजुलकर काम करना होगा। कांवड़ यात्रा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसे लेकर भी अलर्ट रहना होगा। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए बॉर्डर पर दिन और रात में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य किया जाएगा। इस दौरान भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, गागहेलड़ी थानाध्यक्ष सूबे सिंह, थानाध्यक्ष झबरेड़ा संजीव थपलियाल, थाना प्रभारी फतेहपुर सतेंद्र नागर, चौकी प्रभारी मंडावर लोकपाल परमार, चौकी प्रभारी अमानतगढ़ सतेंद्र बुटोला आदि मौजूद रहे।