फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर पास बनाने को भूख हड़ताल पर बैठे व्यापारी

विज्ञापन
लक्सर में अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे व्यापार मंडल के पदा? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत के बाद लक्सर के लोगों ने अंडर पास बनाने की मांग को लेकर बिगुल बजा दिया है। इसी क्रम में दो व्यापारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व छठ पर्व के अंतिम दिन भाई-बहन की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। इसके बाद व्यापार मंडल ने नगर के रेलवे ओवर ब्रिज के पास रेलवे अंडरपास बनाने की मांग तेज कर दी है। शनिवार से दो व्यापारी मनोज वर्मा एवं सुंदर गोयल अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक रेल विभाग अंडरपास नहीं बनाएगा, तब तक वे भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। इस दौरान अजय वर्मा, तपन बनर्जी, अजय चौधरी, राजन, रजत खान, शुभम, विनोद, राजपाल, निशु, मीनाक्षी, राजकुमार, सुरेश कुमार, शेर अली, अजीत कुमार, कृष्ण कुमार, पाल सिंह कश्यप, अश्वनी कुमार और सोनू अरोड़ा आदि धरने पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें