फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों को फिट करने को बनी जिम खुद अनफिट

विज्ञापन
विज्ञापन
आम लोगों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से ब्लॉक परिसर में सात साल पहले बनाई गई व्यायामशाला बदइंतजामी के चलते खुद अस्वस्थ पड़ी है। सही मायने में उद्घाटन के दौरान तो जिम के दरवाजे खुले लेकिन इसके बाद आज तक एक शख्स ने भी इसका लाभ नहीं उठाया। जिम के लिए करीब दस लाख का बजट स्वीकृत था।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से हर ब्लॉक में एक व्यायामशाला (जिम) का निर्माण करवाया गया था। ब्लॉक में जिम बनाने का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को फिट रखना था क्योंकि अधिकतर युवा पैसे के अभाव में निजी जिम नहीं जा पाते। उद्देश्य था कि विभाग की ओर जिम बनाकर युवाओं और बच्चों को निशुल्क एंट्री दी जाए। उस दौरान जिम के लिए दस लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। कहीं बाहर जगह नहीं मिलने के चलते ब्लॉक परिसर में ही एक तरफ जिम बनाने का निर्णय लिया गया। 18 अगस्त 2015 को तत्कालीन डीडीओ रंजना और ब्लॉक प्रमुख कपिल कुमार ने इसका उद्घाटन किया था।
हैरानी की बात ये है कि उद्घाटन के बाद इस पर ताला लग गया। ऐसे में एक भी शख्स जिम का फायदा नहीं उठा पाया। इसके बाद जिम का ताला तो खुला लेकिन अन्य उद्देश्यों के लिए इसका इस्तेमाल होता रहा। शुरू में ब्लॉक का भवन बनने के दौरान अधिकारियों ने इसका इस्तेमाल किया। अधिकारी अपने कार्यालयों में शिफ्ट हुए तो एनआरएलएम विभाग इसे इस्तेमाल करने लगा। नया भवन बनने के बाद वह शिफ्ट हुआ तो इसे विधानसभा चुनाव के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा। चुनाव खत्म हुए तो अधिकारियों की नजर इस रूम को पंचायत चुनाव में इस्तेमाल करने पर है। ऐसे में जिम की हालत बद से बदतर होती जा रही है।
विज्ञापन

...दस लाख में आए केवल दो बेंच और कुछ प्लेटें
अधिकारियों के अनुसार, जिम का बजट दस लाख रुपये था लेकिन वर्तमान में जिम के अंदर दो बेंच, चंद वेट प्लेटें, तीन रॉड और दो डंबल मौजूद है। ये सामान भी यहां से वहां रखकर खराब किया जा रहा है। अन्य सामान के बारे में नए अधिकारी पुरानों पर बात डाल रहे हैं। ऐसे में बजट या बजट से खरीदे गए सामान की किसी को कोई जानकारी नहीं है।
बदहाल पड़े जिम को जल्द संचालित किया जाएगा। जिम के लिए मशीनें मंगाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जाएगा। तब तक जो भी सामान उपलब्ध है उसी को ठीक करके युवाओं के लिए जिम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

-संदीप खंकरियाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें