भगवानपुर में चुड़ियाला चौक पर लखीमपुर खीरी मामले में राज्य ग्रह मंत्री अजय मिश्र का पुतला फूंकत?
- फोटो : ROORKEE
लखीमपुर खीरी में किसानों को जीप से रौंदकर जान से मारने की घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (बेदी) के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का पुतला दहन कर किसानों के हितों में मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा। साथ ही मारे गए किसानों को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।
शुक्रवार को भगवानपुर कस्बे के चुड़ियाला चौक पर भारतीय किसान यूनियन (बेदी) के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सहलूम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। मोहम्मद सहलूम ने कहा कि मृतक किसानों के परिवार को उत्तर प्रदेश सरकार अधिक से अधिक मुआवजा दे। साथ ही पीड़ित परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके साथ ही गृह राज्यमंत्री से केंद्र सरकार इस्तीफा ले और किसानों की मौत के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर उन्होंने एसडीएम के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर सलीम राणा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सहलूम, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश्वर, प्रदेश महासचिव लियाकत मलिक, ब्लॉक अध्यक्ष जोनी कुमार, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद नौशाद, वसीम अहमद, ताहिर, प्रमोद कुमार, फिरोज आलम, फहीम अहमद, मननवर, जाहिद, इसरार मौजूद थे।