फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के शव को देखने पहुंची महिला पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मृत पति के शव को देखने पहुंची महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गदरजुड्डा गांव निवासी बीना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब 30 वर्ष पूर्व गदरजुड्डा गांव निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। 10 वर्ष पूर्व ससुरालवालों ने उसे पीटकर घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद गांव में ही वह अकेली रहने लगी। ससुराल पक्ष के लोग उसे उसके पति व बच्चों से भी नहीं मिलने देते थे। तीन सितंबर को ग्रामीणों ने उसे सूचना दी कि उसके पति राजकुमार की मृत्यु हो गई है। वह पति को देखने चली गई। आरोप है कि ससुरालियों ने पति को देखने नहीं दिया और गाली गलौज कर मारपीट कर दी। आरोप है कि ससुरालियों ने धारदार हथियारों व लोहे की रॉड से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि कृष्ण कुमार, कुणाल, बबीता, गुलशन व अनमोल निवासी गदरजुड्डा के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें