फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान काटने से नाराज वेंडर अधिकारियों से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरांचल वेंडर्स एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को फेरीवालों ने नगर निगम की ओर से किए जा रहे चालान की कार्रवाई को लेकर सहायक नगर आयुक्त से मुलाकात की। वेंडरों का आरोप था कि नगर निगम के कर्मचारी उनसे आईडी नहीं होने पर बाट और तराजू जब्त कर रहे हैं। इससे उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने सैकड़ों वेंडरों के साथ सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वेंडरों का एक बार चालान काटने के बाद दोबारा चालान काट दिया जाता है। साथ ही बाट और तराजू भी जब्त किए जा रहे हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि वेंडरों के लिए वेंडिंग जोन में जगह चिह्नित की गई है। नगर निगम के सामने या अन्य अनाधिकृत स्थानों पर ठेली लगाने वालों का ही चालान काटा जाएगा। इसकी हिदायत कर्मचारियों को दी जाएगी। साथ ही उन्होंने वेंडरों से अपील की कि वे अपने साथ कोई आईडी जैसे आधार कार्ड आदि जरूर रखें। इसके बाद बाट और तराजू आदि जब्त नहीं किए जाएंगे। इस आश्वासन पर वेंडर्स शांत हो गए। इस मौके पर नौशाद, अनीस, इमरान, शौकत अली, इकराम, अनुज, अकरम, बब्बल, अयूब, शाकिर, शाहनवाज, विजय, तालिब, अमित, पप्पू, राहुल, मोहतरम, मेहताब, आरिफ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें