फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन की थी आत्महत्या, एक साल बाद मुकदमा तक नहीं लिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। एक साल पहले 13 अप्रैल के दिन शांतरशाह (बहादराबाद) की एक छात्रा ने गंगनहर में कूदकर अपनी जान दे दी थी। तब से युवती के माता-पिता पड़ोस के रहने वाली एक युवती समेत दो युवकों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में तहरीर भी दी, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। इससे परिजनों में रोष है।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रा के पिता मांगेराम ने बताया कि पिछले वर्ष 13 अप्रैल के दिन उनकी बेटी ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उन्होंने पड़ोस के रहने वाली एक युवती व दो युवकों पर पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, लेकिन आज तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। छात्रा के पिता की ओर से मानवाधिकार आयोग को भी शिकायत भेज कर जांच कराने की मांग कर चुके हैं। परिजनों का कहना है कि घटना रुड़की क्षेत्र में हुई है। इसलिए वह बार-बार यहां की पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। अगर शीघ्र आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता तो वह कोर्ट में जाएंगे। इस संबंध में उपनिरीक्षक भवानी पंत ने बताया कि वह पंचायतनामे की जांच पड़ताल कर रहे हैं। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें