फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ायर फैक्ट्री में लाखों रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। सलेमुपर स्थित एक वायर फैक्ट्री को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये की वायर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी से पहले चोरों ने फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे की वायर काट डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव सेलमपुर में वारमक्स इंडिया वायर फैक्ट्री है। मंगलवार रात चोरों ने फैक्ट्री को निशाना बनाते हुए गोदाम में रखी कॉपर समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना का पता बुधवार सुबह उस वक्त लगा जब कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। कर्मचारियों ने चोरी की जानकारी फैक्ट्री के अधिकारियों को दी। साथ ही गंगनहर कोतवाली पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने फैक्ट्री में तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी जानकारी ली। सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को बताया कि उनकी ड्यूटी गेट पर रहती है। फैक्ट्री में चोरी की घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उधर, फैक्ट्री में चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है। वहीं, फैक्ट्री के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले भी फैक्ट्री में लाखों के सामान के चोरी घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें