फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटी में 922 ग्राम चरस के साथ पकड़ा व्यक्ति

विज्ञापन
charas shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सुंडला (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को 922 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने बुधवार को कोटी के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दीपराज पुत्र जगत राम निवासी गांव मझोगा डाकघर बैरागढ़ हाथ में बैग लिए सामने से आ रहा था।

वह नाके पर खड़ी पुलिस के देख वहां से भागने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा और बैग की तलाशी ली। इस दौरान उसके बैग में पुलिस को 922 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर चंबा थाना पहुंचाया। पुलिस जल्द ही उसे कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कोटी में चरस की सप्लाई लेकर जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है। चरस के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें