फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम मोबाइल से आ रही कॉल, तनाव में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ युवकों पर आरोप लगाया है कि फोन पर की जा रही अभद्रता से उसके चाचा को हार्टअटैक हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव निवासी रमन सिंह पुत्र हात्तम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत 14 फरवरी को खानपुर के जटाशंकर महादेव मंदिर पर बड़े मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में उसका चाचा संजय सिंह भी घूमने गया था। इसी दौरान मेले में उसके चाचा का मोबाइल कहीं गुम हो गया। जिसका कुछ लोगों ने गलत प्रयोग करते हुए परिवार की महिलाओं को फोन किया गया और अश्लील बातें की गई। आरोप यह भी है कि इसके बाद आरोपियों द्वारा घर के नंबर पर फोन किया गया और अश्लील बातें और गाली गलौच की गई। इससे उसके चाचा को तनाव हो गया और उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। आरोप यह भी है कि खोए हुए फोन से इसके बाद भी कॉल आ रही है। गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें