फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर से तीन युवकों ने किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। घर के बाहर घूम रही एक किशोरी का तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। परिजनों ने युवकों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन युवक कार लेकर तेजी से फरार हो गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही किशोरी व तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर जल्द ही किशोरी की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक एक किशोरी शुक्रवार की शाम अपने घर के बाहर घूम रही थी। इस बीच कार सवार तीन युवक किशोरी के पास पहुंचे और किशोरी को जबरन कार में बैठा लिया। किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आता देख कार सवार किशोरी को कार में डालकर फरार हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी किशोरी के परिजनों को दी। परिजनों ने किशोरी की आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। साथ ही तीन युवकों पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया। गैर संप्रदाय के युवकों द्वारा किशोरी का अपहरण करने की सूचना मिलते ही हिन्दू संगठन के कई पदाधिकारी भी कोतवाली जा पहुंचे। हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह से मिलकर जल्द ही किशोरी की बरामदगी की मांग की। साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने तीनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बेलड़ा निवासी सोएब, सुहेल और अदनान के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश को दबिश दी जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें