फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने सात साल की बहन से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करते हुए सात साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि भतीजे की पत्नी उसकी सात साल की बेटी को लेकर आठ दिन पहले कलियर दरगाह आई थी। वे तभी से यहां एक रैन बसेरे में रह रहे थे। दो दिन पूर्व बच्ची का चचेरा भाई भी कलियर आया था। आरोप है कि सोमवार सुबह वह बच्ची को फुसलाकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची ने रैन बसेरे पहुंचकर जानकारी भतीजे की पत्नी को दी। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें