फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
रुड़की में कलियर रोड पर सड़क से नीचे गिरने से क्षतिग्रस्त हुई कार व मौके पर जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
गंगनहर पटरी पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने आननफानन तीनों को कार से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना तीनों के परिजनों को दी।
विज्ञापन

बहादराबाद थाना क्षेत्र के गांव गढ़ सलेमपुर निवासी सारिक, ब्रह्मपुरी निवासी दीपांशु और अंकित शुक्रवार को कार से रुड़की किसी काम से आए थे। काम खत्म करने के बाद तीनों घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कलियर गंगनहर पटरी पर मेहवड़ पुल से पहले पहुंची तो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार ने खाई में गिरने से पहले कई बार पलटी खाई। हादसा होता देख चीख पुकार मच गई। राहगीर आननफानन खाई में उतरे और कार सवार तीनों युवकों को मुश्किल से बाहर निकालकर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से तीनों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने घटना की सूचना तीनों युवकों के परिजनों को दी। दीपांशु की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार सिविल अस्पताल पहुंचे। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें