फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में भाजपा नेता और मां का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में एक परिवार के लोगों ने भाजपा नेता के घर में घुसकर हमला बोल दिया। मारपीट में भाजपा नेता और उनकी मां के सिर में चोट आई है। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव भंगेड़ी निवासी अमर अली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। गांव के एक परिवार से उनकी चुनावी रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर कई बार पहले भी विवाद हो चुका है। आरोप है कि रविवार को रंजिश रखने वाले परिवार के लोग बिना किसी बात के गालीगलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो वह लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और हमला बोल दिया। बीचबचाव कराने आईं उनकी मां रशीदा पर भी हमला बोल दिया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट में भाजपा नेता और उनकी मां घायल हो गईं। वह मां के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें