फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार का भाजपाईयों पर ठगों का साथ देने का आरोप

विज्ञापन
मंगलौर में भाजपा नेताओं के खिलाफ पत्रकारों से वार्ता करते पीड़ित परिवार के सदस्य। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
मंगलौर। लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित परिवार ने भाजपा नेताओं पर आरोपियों का साथ देने और पुलिस की जांच प्रभावित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कोतवाली प्रभारी का तबादला कराकर उनकी रकम हड़पने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला लालबाड़ा में अपने आवास पर पीड़िता बबीता सैनी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा विधायक और कुछ कार्यकर्ता पुलिस पर गलत कार्रवाई का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने 26 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन कुछ भाजपा नेता आरोपी के बचाव में आ गए और पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके पति उत्तम सैनी की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर आरोपी का साथ देने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि कुछ आपराधिक किस्म के लोग भाजपा को बदनाम करने पर तुले हैं। कुछ विधायक भी आरोपियों का साथ दे रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। इसलिए आरोपियों का साथ देने वाले भाजपा के नेताओं को शीघ्र पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें