फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बेचने के नाम पर 70 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। मकान बेचने के नाम पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से लाखों की धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि मकान का ताला तोड़कर कब्जे की भी कोशिश की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक अधिवक्ता समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रुड़की के पूर्वी दीनदयाल निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले सोत मोहल्ला निवासी एक परिवार से मकान का सौदा 70 लाख रुपये में तय किया। उन्होंने 70 लाख रुपये परिवार के लोगों को दे दिए थे। परिवार ने कुछ दिनों बाद मकान की रजिस्ट्री करने की बात कही थी। काफी समय बाद भी रजिस्ट्री नहीं मिलने पर उन्होंने रजिस्ट्री की मांग की, लेकिन वह बहाने बनाने लगे। इस बीच उन्हें पता चला कि परिवार के लोगों ने मकान से लोन ले रखा है और रजिस्ट्री बैंक में जमा है। उन्होंने परिवार के लोगों से यह बात बताई तो वे रजिस्ट्री के एवज में 40 लाख रुपये और मांगने लगे। आरोप है कि बृहस्पतिवार को उक्त लोगों ने मकान पर कब्जे के लिए ताला तोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुषमा साहनी, राजू साहनी, गर्वित साहनी, तानिया साहनी निवासी मोहल्ला सोत और एक अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें