फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। इस मामले में परिजनों के मजिस्ट्रेट बयान भी लिए गए हैं।
विज्ञापन

त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार शाम को न्यू त्रिवेणी कॉलोनी निवासी संदीप दुकान से किसी काम से घर लौटे थे। उन्होंने देखा कि कमरे की कुंडी लगी हुई। यहां पर उनकी पत्नी खुशबू (20) रोजाना की तरह दिन में खाना-खाने के बाद सोने चली गई थी। संदीप ने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन पत्नी ने कोई आवाज नहीं दी। इस पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने दरवाजे को तोड़ दिया। अंदर देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। खुशबू कमरे में महिला पंखे से लटकी मिली। आनन-फानन में उन्होंने शव को पंखे से नीचे उतारा और राजकीय चिकित्सालय में ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतका का एक बच्चा भी है। मामले में कोई सुसाइट नोट भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें