फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू

विज्ञापन
गुमानीवाला में पाइपलाइन बिछाने की शुरूआत करते ग्राम प्रधान राजेश व्यास। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेेश। गुमानीवाला ग्रामसभा में विश्व बैंक पोषित पेयजल योजना की पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान राजेश व्यास ने किया। इस योजना का काम 18 माह में पूरा होगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राजेश व्यास ने बताया कि करीब 40 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। दो ओवरहेड टैंक और एक ट्यूबवैल का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 17 करोड़ खर्च होंगे। योजना का डिजायन अगले 30 वर्षों की जनसंख्या को देखते हुए बनाया गया है। इस योजना से 20 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर पंचायत सदस्य बबीता डोभाल, सुमति रावत, रीना रांगड़, पूजा थापा, दीपक महर, शिव प्रसाद रतूड़ी, खेम सिंह, सुभाष सकलनी, विनोद पोखरियाल मनोज गुसांई, धर्मेंद्र सिंह, नत्थी लाल सेमवाल, धर्म सिंह क्षेत्री, परियोजना प्रबंधक राकेश बौड़ाई, हीरा सिलस्वाल, अधिशासी अभियंता अर्जुन सकलानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें