आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व अन्य।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। बुधवार को बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों और घायलों को सरकार हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और मुश्किल की इस घड़ी में सभी लोग मिलकर सामना करें। श्रद्धांजलि सभा में श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, सुभाष वाल्मीकि, सीता पयाल, मधु भट्ट, नरेंद्र राणा, राजपाल पवार, सूर्यवीर सिंह कंडियाल, सुभाष सिंह आदि थे।