फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने जीवनकाल में राज्य में दलित मुख्यमंत्री देखना चाहता हूं : हरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों, राज्य आंदोलनकारियों और पूर्व सैनिकों को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अपने जीवनकाल में वह राज्य में एक दलित व्यक्ति को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। रावत ने कहा कि बहादुर सैनिकों ने शहादत देकर देश का गौरव हमेशा ऊंचा रखा है। इस दौरान 60 लोगों को उन्होंने सम्मान दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक सभागार में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग हुए 50 साल होने जा रहे हैं। कांग्रेस ने नवरात्र से शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को सम्मान देने की श्रृंखला शुरू की है। जिसके तहत सैनिक परिवारों को सम्मानित किया जा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों की समस्याओं के निदान के लिए कटिबद्ध है। कार्यक्रम में गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, प्रभुलाल बहुगुणा, मोहित नेगी, रणजीत सिंह बॉबी, अब्दुल रज्जाक, राजबीर सिंह खत्री, नीरज त्यागी, डॉ. केएस राणा, अश्वनी बहुगुणा, बुद्धदेव सेमवाल उम्मेद वोरा, भारत भूषण कौशल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें