फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर पर्यटकों ने उठाया राफ्टिंग का लुत्फ

विज्ञापन
गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में वीकेंड पर पर्यटकों ने राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। सुबह से लेकर सूर्यास्त तक गंगा नदी में रंग बिरंगी राफ्टें तैरती हुई दिखाई दिए। होटल और कैंप भी पर्यटकों से गुलजार हो गए। क्षेत्र में पर्यटकों की चहलकदमी देख स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को तपोवन, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। लक्ष्मणझूला, रामझूला और जानकीसेतु सैलानियों से भरा रहा। गंगा घाट और तटों पर दिनभर पर्यटक गंगा नदी में अठखेलियां करते हुए नजर आए। साहसिक और रोमांच के शौकीनों ने ब्रह्मपुरी, कौड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, क्लब हाउस प्वांइटों से राफ्टिंग के मजे लिए। तपोवन, शिवपुरी और हेंवलघाटी क्षेत्र में गरुड़चट्टी, रत्तापानी, घट्टुगाड़, मोहनचट्टी, बैरागढ़, नैल, बिजनी में संचालित कैंप देरशाम तक पर्यटकों से पैक हो गए। वहीं तपोवन, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती के होटलों में भी सैलानियों की चहलकदमी दिखी।
स्थानीय व्यापारी नारायण सिंह रावत, सचिन पोखरियाल, अनुसूया प्रसाद पांडेय ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते अब तीर्थनगरी में पर्यटकों की चहलकदमी शुरू हो गई है। क्षेत्र में सैलानियों की आवाजाही से इसका असर स्थानीय व्यापार पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें