फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का होगा निदान

विज्ञापन
01 बुल्लावाला में विधायक बृज भूषण गैरोला का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
‘ विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की ज्वलंत समस्याओं का निदान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण समस्याओं को चिह्नित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र में ग्रामीणों की ओर से विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। मारखम ग्रांट बुल्लावाला में पूर्व सैनिक संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि विधानसभा की जनता ने प्रचंड मतों से जो जिम्मेदारी दी है, उस पर वह खरा उतरेंगे। मनोज कंबोज ने बुल्लावाला सतीवाला सुसवा नदी पर पुल निर्माण की मांग की। इसके अलावा जंगली जानवरों की रोकथाम, ऊर्जा बाड़ मरम्मत की मांग उठाई गई। विधायक ने बुल्लावाला सरकारी विद्यालय का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में वन पंचायत सलाहकार परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष करन बोरा, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह बाउ, मंडल अध्यक्ष राजकुमार, जिला मंत्री मनीष नैथानी, नगीना रानी, कुसुम शर्मा, किशन नेगी, संजीव लोधी, सर्वेश चौधरी, जसविंदर सिंह डाली, प्रताप सिंह, अनिल कुमार, उत्तम रौथाण, हरिकिशोर, दीपक रावत और विनोद रौथाण आदि मौजूद थे।
समस्याओं के निदान का दिलाया भरोसा
हरज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की ओर से विधायक बृजभूषण गैरोला का स्वागत किया गया। विधायक ने विद्यालय की समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया। स्वागत करने वालों में विद्यालय अध्यक्ष ईश्वरचंद अग्रवाल, संपूर्णानंद थपलियाल, प्रधानाचार्य महेश गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी व सुशीला गैरोला आदि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मार्ग के मरम्मत की मांग
डोईवाला। स्थानीय लोगों ने विधायक बृजभूषण गैरोला को ज्ञापन देकर लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की। ज्ञापन देकर अवगत कराया कि मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। ज्ञापन देने वालों में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह पम्मी, नरेंद्र नेगी और विनय जिंदल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें