फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जगेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर आज पहुंचने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सियाचिन ग्लेशियर में पैट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन होने से कान्हरवाला निवासी जगेंद्र सिंह चौहान शहीद हो गए थे। बुधवार को उनके पार्थिव शरीर आने की उम्मीद थी। अब उम्मीद है कि 24 फरवरी को उनका पार्थिव शरीर आएगा।
विज्ञापन

कान्हरवाला भानियावाला निवासी हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान पुत्र सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त राजेंद्र सिंह चौहान 325 लाइट एडी बटालियन में हवलदार थे। सियाचिन ग्लेशियर में पैट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन होने से वह शहीद हो गए थे। जैसे ही लोगों को उनके शहीद होने की सूचना मिली। तब से लगातार क्षेत्र के लोग उनके आवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए पहुंचने लगे थे। शहीद के मामा मनवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार को आने की उम्मीद थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण पार्थिव शरीर नहीं लाया जा सका। उन्होंने बताया कि सेना के अधिकारियों ने 24 फरवरी को पार्थिव शरीर आने की जानकारी दी है। बुधवार को क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और अन्य लोग शहीद के आवास पर पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें