फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमिशा और अंशिमा के सिर सजा तीज क्वीज का ताज

विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित होटल में तीज महोत्सव में शामिल महिलाएं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। लायनेस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के तीज महोत्सव में निमिशा गुप्ता और अंशिमा खन्ना तीज क्वीन चुनी र्गईं। मेयर अनीता ममगाई ने विजेताओं को तीज क्वीन का ताज पहनाकार सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित एक होटल में लायनेस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने तीज महोत्सव का आयोजन किया। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुतियों से महोत्सव का समां बांध दिया। इस दौरान रैंप वॉक, नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने अपने जौहर दिखाए। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में बेजोड़ प्रदर्शन के लिए ग्रुप ए में लायनेस निमिशा गुप्ता और ग्रुप बी में अंशिमा खन्ना को विजेता चुना गया। ग्रुप एक में प्रिया गांधी और ग्रुप बी में पायल डंग उपविजेता रहीं। मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि तीज पर्व में देश की समृद्धि और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन और लायनेस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस मौके पर लायनेस एकता मिड्ढा, सीमा अग्रवाल, सचिव ऋचा सूरी, नयना खन्ना, गरिमा मिश्रा, हरलीन कौर, उमा किंगर आदि आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें