डोईवाला। आयुष्मान योजना के तहत हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ने महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। आयुष्मान योजना के तहत अस्पताल के कार्डियक सर्जरी विभाग ने अब तक 500 से अधिक विभिन्न तरह की सर्जरी की।
हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल जेठानी ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत देशभर में सर्वाधिक रोगियों का उपचार देने में हिमालयन अस्पताल पहले पायदान रहा। कोरोना संकट काल में भी रोगियों को गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराईं। कार्डियक थोरेसिक सर्जन डॉ. अक्षय चौहान और कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ. दीपक ओबराय ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष में सीटीवीएस विभाग की ओर से 500 से अधिक कार्डियक सर्जरी हुई। इसमें बीटिंग हार्ट सर्जरी, हाई रिस्क बाईपास सर्जरी, हार्ट वाल्व रिप्लेसमेंट, हार्ट ट्यूमर रिमूवल, हदय में छेद सहित जटि फेफड़ों की सर्जरी, जटिल वैस्कूलर सर्जरी आदि शामिल है। हिमालयन अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत देशभर में सबसे अधिक रोगियों को निशुल्क उपचार किया। इसके लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान गोल्ड सर्टिफिकेशन का दर्जा भी दिया है।