शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज के दो प्राध्यापकों ने शोध और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यस्तरीय सम्मान हासिल किए हैं। जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. विजय प्रकाश सेमवाल को रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड 2026 और अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. शिव कुमार लाल को टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूकॉस्ट), देहरादून ने डॉ. सेमवाल को शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। करीब 25 वर्षों से शोध कार्यों में सक्रिय डॉ. विजय प्रकाश सेमवाल के 25 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं। वो तीन पुस्तकों के लेखक भी हैं।
वहीं, डॉ. शिव कुमार लाल को शिक्षा, शोध, अकादमिक नवाचार और सामाजिक सरोकारों में योगदान के लिए 9वें टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 से नवाजा गया। उनके 11 शोधपत्र स्कोपस इंडेक्स्ड और पीयर रिव्यू शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। प्राचार्य डॉ. डीपी भट्ट ने दोनों प्राध्यापकों की उपलब्धि को महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया। डॉ. राजकुमारी भंडारी, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. वंदना गौड़ और डॉ. पूनम पांडे ने भी उन्हें बधाई दी।