फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सावित्री देवी को महिला गंगा आरती में दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णानंद घाट पर आयोजित सांयकालीन महिला गंगा आरती के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम योगी की माता के निधन का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि मां केवल जन्म देने वाली ही नहीं बल्कि जीवन की प्रथम गुरु, संस्कारों की जननी और त्याग व वात्सल्य की साक्षात प्रतिमूर्ति होती हैं।
सादगी, धैर्य और उच्च संस्कारों से परिपूर्ण उनका जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज की सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को गढ़ने वाली ऐसी महान मां का मातृत्व नमन योग्य है।
विज्ञापन

ऋषिकेश गंगा आरती परिवार की ओर से ईश्वर और मां गंगा से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
उपस्थित श्रद्धालुओं और आरती समिति के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान डॉ. ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, पूनम रावत, प्रियंका नेगी, अंजना उनियाल, गायत्री और प्रमिला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें