फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट आए स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र में एक स्कूटी सवार ट्रक के कुचलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

हादसा जौलीग्रांट पुलिस चौकी अंतर्गत अठूरवाला में मंगलवार की सुबह बजे का है। जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश डिमरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुरेंद्र ऊर्फ मिंटू (35) पुत्र कुंदन निवासी बागी विस्थापित क्षेत्र के रूप हुई है। बताया कि मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक विदेश में नौकरी करता था। पासपोर्ट आदि के काम से मंगलवार को देहरादून जाने के लिए स्कूटी से निकला था। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि स्कूटी के स्लिप होने से हादसा हुआ है। बताया कि सुरेंद्र हेलमेट पहनकर स्कूटी चला रहा था। पिछले टायर के नीचे आ जाने से बुरी तरह से कुचल जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें