ऋषिकेश। आइडीपीएल गोल चक्कर के पास एक चिकित्सक के वाहन की टक्कर लगने से सांभर की मौत हो गई। चिकित्सक ने इसकी सूचना स्वयं वन विभाग को दी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में चिकित्सक की कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृत सांभर को कब्जे में लेकर चौकी ले गए।
रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है। देहरादून चिकित्सक निवासी रोहित धामी अपने वाहन से सीमा डेंटल कॉलेज की ओर जा रहा था। इस दौरान आईडीपीएल गोल चक्कर के पास उनके वाहन के आगे सांभर आ गया और वह वाहन की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मृत नगर सांभर की उम्र करीब तीर से चार साल की है। उन्होंने बताया कि वाहन सवार चिकित्सक सीमा डेंटल कॉलेज में पढ़ाते हैं।