फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मनाया काला दिवस

विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते पब्लिक इंटर कॉलेज के शिक्षक औ? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के आह्वान पर शुक्रवार को शिक्षक कर्मचारियों के अलावा अधिकारियों ने भी काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाते तत्काल पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी चेतन कोठारी ने बताया कि एक अक्तूबर 2005 को उत्तराखंड में पुरानी पेंशन को समाप्त कर नई पेंशन स्कीम चालू की गई थी। नई पेंशन स्कीम शिक्षक कर्मचारी के हित में नहीं है। इसके कई दुष्परिणाम देखने को मिल रहे हैं। कोठारी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के आह्वान पर पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला इकाई के सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति विरोध प्रकट किया है। विरोध प्रदर्शन में आलोक जोशी, मयंक शर्मा, अश्वनी कुमार, ओम प्रकाश, अनीता पाल, पूजा जोशी, विवेक बधानी, के अलावा विद्यालय के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें