फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने 25 लोगों का काटा चालान

विज्ञापन
स्वर्गाश्रम के गंगा घाट पर प्लास्टिक केन बेचने वालों के चालान काटती थाना लक्ष्मणझूला पुलिस। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बीते रविवार को मिशन मर्यादा अभियान के तहत स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गंगा घाटों और तटों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस टीम ने गंगा घाटों में गंदगी फैलाने, धूम्रपान करने और नशीले पदार्थों के सेवन करने वालों के खिलाफ चालान काटा। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 81 पुलिस अधिनियम के तहत 25 चालान काटा।
विज्ञापन

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि गंगा घाटों और तटों पर स्वतंत्रता दिवस पर लोगों की भीड़ उमड़ी। सैलानी मौज मस्ती के चलते धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। धार्मिक आस्था आहत न हो इसके लिए मिशन मर्यादा के तहत 25 लोगों का चालान काटा गया। कहा उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें