फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण में देरी पर अधिकारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
कैंप कार्यालय में एमडीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में आतंरिक सड़कों के निर्माण की धीमी कार्य प्रगति से नाराज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को कड़ी फटाकर लगाई। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों गुणवत्ता ओर तय मानकों के अनुुसार निर्धारित समय में सभी सड़कों के निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश में निर्माणाधीन और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर एमडीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक की। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को हरिपुर कलां, गुमानीवाला, श्यामपुर, मोतीचूर, गढ़ी मयचक में आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं त्रिवेणी घाट के सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों से आईडीपीएल से श्यामपुर क्रांसिंग में पथ प्रकाश व्यवस्था कार्य की जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र के विभिन्न चौराहों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी जल्द से जल्द शुरू किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को शहर में पार्किंग योजना खाका भी जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी प्रस्तावित सड़कों और सौंदर्यीकरण कार्यों के टेंडर की प्रकिया भी समय पर पूरी हो जानी चाहिए। बैठक में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बृजेश कुमार संत, सचिव हरबीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, एच एस राणा, अधिशासी अभियंता श्याम शर्मा, सहायक अभियंता पीएन बहुगुणा एवं अवर अभियंता अनुज पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें