फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा नीलकंठ धाम

विज्ञापन
01 हर हर महादेव के जयकारों के साथ नीलकंठ धाम से दर्शन कर वापस लौटते शिवभक्त। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व से पहले नीलकंठ धाम में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। यहां रोजाना करीब 10 हजार से अधिक कांवड़िये जलाभिषेक कर रहे हैं। आजकल नीलकंठ धाम हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को नीलकंठ धाम में कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। विभिन्न प्रांतों के कांवडिये अपने निजी और प्राइवेट वाहनों में सवार होकर नीलकंठ धाम पहुंच रहे हैं। वहीं पैदल रास्ते से नीलकंठ धाम पहुंचने वाले कांवड़ियों की भी संख्या कम नहीं है। सुबह से ही नीलकंठ धाम शंखनाद और घंटों से गूंजने लगा। मंदिर परिसर में भगवान शिव के लिए दिनभर कावंड़ियों का तांता लगा रहा। नतीजतन नेपाली फार्म, श्यामपुर फाटक, कोयलघाटी, पुरानी चुंगी, घाट चौक, मुख्य बाजार, चंद्रभागा पुल, कैलासगेट, खारास्रोत तिराहा, शिवानंद गेट और तपोवन तक दिनभर वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। लक्ष्मणझूला मार्ग पर वाहनों का दबाव कम हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से शिवभक्तों के वाहन मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद बस पार्किंग में खड़े कराए जा रहे हैं। कांवड़ियों और शिवभक्तों की भीड़ बढ़ने से पुलिस ने निगरानी भी बढ़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें