फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट कोच पी कृष्ण कुमार गंगा आरती में हुए शामिल

विज्ञापन
17 मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद घाट पर आयोजित महिला गंगा आरती में सपरिवार शामिल हुए उत्तराखंड क्रि - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद घाट पर आयोजित गंगा आरती में उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम के हेड कोच पी. कृष्ण कुमार परिवार सहित शामिल हुए। गंगा आरती में उनकी पत्नी निधि कुमार, पुत्री श्रेया, पुत्र आशुतोष, भतीजे मेहुल ने गंगा आरती में प्रतिभाग कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्णानंद घाट पर महिलाओं की ओर से आयोजित गंगा आरती देखकर कोच पी. कृष्ण कुमार गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि महिलाएं गंगा की तरह बिना रुके, बिना थके सर्व पोषिता का रूप लेकर निरंतर अपनी जिम्मेदारियां वहन करती हैं। उन्होंने महिला गंगा आरती देखकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों को याद करते हुए कहा कि महिला अगर ठान ले तो किसी से भी पीछे नहीं हैं। ट्रस्ट सदस्य सुशीला सेमवाल ने कहा कि महिलाओं की ओर से की जा रही गंगा आरती से प्रदेश की महिलाओं का स्वाभिमान जगेगा। इससे प्रदेश की महिलाओं को एक ऊर्जा और गति मिलेगी। इस मौके पर शांति सिंह, सोनिया राज, अपर्णा शर्मा, प्रीति अग्रवाल, अनीता, सरिता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें