फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में मासिक राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स में रक्तधान औषधि और रक्तकोष विभाग में मासिक राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस कार्यक्रम का विधिवत समापन हो गया। आयोजित कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में एम्स प्रभारी निदेशक प्रोफेसर अरविंद राजवंशी ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदाताओं से लिया गया रक्त सर्वश्रेष्ठ होता है। युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। संस्थान के संकाय अध्यक्ष अकादमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता ने कहा कि लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर प्रेरित करने के लिए इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होते हैं। ऐसे कार्यक्रमों के ज्यादा से ज्यादा आयोजन होने चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ. गीता नेगी ने बताया कि एम्स प्रतिवर्ष ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिसमें संस्थान के विद्यार्थी, चिकित्सक, कर्मचारियों के अलावा आम नागरिकों का सहयोग प्राप्त होता है। इस मौके पर डॉ. दलजीत कौर, डॉ. आशीष जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें