19 चंद्रशिला चोटी का आरोहण करने के बाद खुशी व्यक्त करते टीम के सदस्य।
- फोटो : RISHIKESH
चोपता तुंगनाथ दर्शन करने गए ऋषिकेश के सफर बाई हिमालय की टीम ने चार हजार मीटर ऊंची चोटी चंद्रशिला का आरोहण किया है। संस्था के अन्य सदस्यों ने टीम को शुभकामनाएं दी है।
संस्था के अध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि बीते 7 फरवरी को 11 सदस्यीय दल तुंगनाथ के लिए रवाना हुए थे। 8 फरवरी को टीम के सदस्यों ने चंद्रशिला चोटी का आरोहण करने का मन बनाया। जिसमें मात्र पांच सदस्य ऋद्धि, विवेक चौधरी, अक्षत चौधरी, रवि और प्रथम ने 8 फरवरी शाम को चोटी समिट की। बीते 11 फरवरी को दल के सभी सदस्य तीर्थनगरी पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि बर्फीली हवा और अधिक ऊंचाई के कारण छह सदस्य नीचे तुंगनाथ मे ही रुक गए थे। लेकिन अन्य पांच सदस्यों ने हिम्मत नहीं हारी। कड़ी मशकत के बाद उन पांच सदस्यों ने चार हजार मीटर ऊंची चोटी का आरोहण किया। कहा ये सभी सदस्य ऋषिकेश में योग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। योग के कारण ही इन लोगों ने चोटी समिट की है।