फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश बेस्ट सीनियर नर्सिंग ऑफिसर और दिनेश लोहार बने बेस्ट टीम लीडर

विज्ञापन
एम्स में विश्व ट्रामा दिवस कार्यक्रम आयोजित करते नर्सिंग स्टाफ। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में विश्व ट्रामा दिवस मनाया गया। नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलेपमेंट एसोसिएशन एम्स ऋषिकेश के नर्सिंग स्टाफ ने मरीजों एवं तीमारदारों को जागरूक किया। कार्यक्रम में बेस्ट सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, बेस्ट टीम लीडर, बेस्ट नर्सिंग ऑफिसर चुने गए। जिन्हें एसोसिएशन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन ने कहा कि नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलेपमेंट एसोसिएशन (एनडीपीए) की स्थापना का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग प्रोफेशनल का विकास और मरीजों को उच्चस्तर का नर्सिंग केयर प्रदान करना है। इसके साथ ही आम जनता में स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता लाना है। इसके लिए एनडीपीए की ओर से बीते 11 अक्तूबर से 17 अक्तूबर साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एसोसिएशन की ओर से नुक्कड़ नाटक, साइकिल रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर और ट्रामा रथ कार्यक्रम चलाया गया। ट्रामा रथ के माध्यम से एसोसिएशन ने लोगों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट पहनने का महत्व और शराब पीकर गाड़ी न चलाने आदि के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में महेश को बेस्ट सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, दिनेश लोहार बेस्ट टीम लीडर और ललिता, विनोद पंत, हिमांशु पाठक, नेहा नौटियाल को बेस्ट नर्सिंग ऑफिसर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर नर्सिंग अधीक्षक घेवरचंद, सी रविशंकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें