फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में फरार आरोपी दबोचा

विज्ञापन
चोरी के माल के साथ थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। चोरी के मामले में फरार चल रहे एक व्यक्ति को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने थाना रायवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के अन्य चार साथियों को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि बीते 23 सितंबर को दिलीप ब्रह्मचारी निवासी संत श्री आशाराम आश्रम, ब्रह्मचारी तपोवन, जनपद टिहरी गढ़वाल ने थाना लक्ष्मणझूला में एक तहरीर देते हुए बताया था कि बीते 21 सितंबर को उनके परिजन नावघाट रामझूला पर स्नान कर रहे थे, तभी अज्ञात व्यक्तियों ने उनका बैग चोरी कर लिया। उनके बैग में करीब 60 हजार रुपये की नकदी और कपड़े थे। बीते शनिवार को थाना पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी विशाल शर्मा (37) निवासी-शिवनगर, काशीपुर, वार्ड नंबर-01, ऊधमसिंहनगर को विरला घाट के सामने बंदे पर हरिपुरकलां थाना रायवाला ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास चोरी की घटना में प्रयोग किया गया एक वाहन और करीब 28 हजार की नकदी बरामद हुई। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के चार अन्य साथियों को बीते 24 सितंबर को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी तब से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें