फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए जल्द काम करें अधिकारी: विस अध्यक्ष

विज्ञापन
02 विधानसभा भवन में सचिव और विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर अभी तक की प्रगति को लेकर विधानसभा भवन में विभागीय सचिव और उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को जल्द अमल में लाया जाए।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि संजय झील के सौंदर्यीकरण के लिए 2.35 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई है, जिस पर जल्द ही शासनादेश जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि त्रिवेणी घाट पर गंगा के बीच में जमा हुए मलबे को हटाकर गंगा की धारा त्रिवेणी घाट पर लाई जाएगी। वन क्षेत्र से सटे मार्गों का निर्माण कैंपा योजना से करवाए जाने के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में विभाग की टीएसी हो चुकी है, जिस पर शीघ्र ही वन मंत्री के अनुमोदन के बाद शासनादेश जारी किया जाएगा। रायवाला में मिनी स्टेडियम के निर्माण को लेकर 99.5 लाख रुपये स्टीमेट बनाया गया है। राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के मामले पर अधिकारियों ने कहा कि इस पर कार्रवाई जारी है। राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन 3100 से 4500 और 5000 से बढ़ाकर 6000 रुपये कर दी गई है, जिसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा योजना एवं नहर एवं पुराने शाखा गूलों के पुनरोद्धार के संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अवगत किया कि इसमें कई क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा योजना नाबार्ड द्वारा स्वीकृत हो चुकी है।
इस अवसर पर शहरी विकास के सचिव शैलेश बगोली, सिंचाई विभाग के अपर सचिव यूएन पांडे, वन एवं पर्यावरण अपर सचिव नेहा वर्मा, गृह विभाग अपर सचिव रिधिम अग्रवाल, वन विभाग के एपीसीसीएफ जीएस पांडे, लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव अतर सिंह चौहान, शहरी विकास के निदेशक ललित मोहन रयाल, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक वीएस चौहान, लोनिवि ऋषिकेश के ईई धीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें