फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान लेने अस्पताल पहुंचा सिपाही: मारपीट के बाद घायल पत्नी पर चाकू से किया वार, फिर सीधा थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Thu, 05 May 2022 09:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

पुलिस लाइन हरिद्वार में तैनात सिपाही दिनेश ने बुधवार की रात को अपनी पत्नी अनीता के साथ मारपीट कर उसको बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला के हाथ में फ्रैक्चर और अन्य गंभीर चोट आई हैं। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। गुरुवार को सिपाही ने अस्पताल पहुंचकर उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया। आरोपी सिपाही ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में एक सिपाही ने एसपीएस राजकीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती पत्नी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी के शोर मचाने पर चिकित्साकर्मी मौके पर पहुंचे। यह देख सिपाही मौके से भागकर सीधा कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिपाही हरिद्वार पुलिस लाइन में तैनात है। उसने बुधवार को पत्नी से बुरी तरह से मारपीट की थी।

विज्ञापन


कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि सिपाही दिनेश पुत्र मदन सिंह पुलिस लाइन हरिद्वार में तैनात है। आरोपी ने बीते बुधवार की रात को अपनी पत्नी अनीता (30) के साथ मारपीट कर उसको बुरी तरह से घायल कर दिया था। महिला के हाथ में फ्रैक्चर और अन्य गंभीर चोट आई हैं। जिसके बाद महिला के परिजनों ने उपचार के लिए उसको एसपीएस राजकीय अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने महिला के पिता तोताराम पुत्र छोटेलाल निवासी गांव सरस्वाड, टिहरी गढ़वाल की तहरीर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन

गुरुवार शाम को सिपाही दिनेश एसपीएस राजकीय अस्पताल पहुंचा। उसने यहां ट्रामा सेंटर भर्ती अपनी पत्नी को धमकाया और गाली गलौज करने लगा। इसके बाद अचानक दिनेश ने चाकू निकाल लिया और पत्नी की गर्दन पर हमला कर दिया। महिला और आसपास मौजूद मरीजों ने जब शोर मचाया तो सिपाही मौके से भाग गया। इसके बाद सिपाही सीधा कोतवाली पहुंचा और कोतवाल रवि सैनी के सामने सरेंडर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला से पूछताछ के बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।

ऋषिकेश में अस्पताल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें