कोतवाली क्षेत्र की नई जाटव बस्ती में एक ई रिक्शा चालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को जाटव बस्ती में एक व्यक्ति के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस को जानकारी मिलने तक परिजन व्यक्ति को एसपीएस राजकीय अस्पताल लेकर आ गए थे। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि मृतक की पहचान सन्नी कुमार (34) पुत्र धनीराम निवासी नई जाटव बस्ती निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक ई-रिक्शा चलाता था। मृतक विवाहित है। हालांकि उसकी पत्नी घटना के दौरान मेरठ में अपने मायके में थी। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों पता चल पाएगा। संवाद