फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णानगर कॉलोनी को नगर निगम में शामिल करने के लिए दिया धरना

विज्ञापन
त्रिवेणी घाट गांधी स्तंभ पर धरना देते कृष्णानगर कॉलोनी के लोग। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। कॉलोनी को नगर निगम शामिल करने और अन्य विकास कार्यों की मांग को लेकर जनकल्याण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कृष्णानगर कॉलोनी के लोगों ने रविवार को त्रिवेणी घाट स्थित गांधी के स्तंभ के सामने धरना दिया। इस दौरान लोगों ने स्थानीय विधायक पर कॉलोनी विकास के लिए कोई काम न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कृष्णानगर के लोग सुबह 11 बजे हरिद्वार रोड स्थित लोनिवि के गेस्ट हाउस के गेट पर एकत्रित हुए थे। यहां से जुलूस निकालकर त्रिवेणीघाट स्थित गांधी स्तंभ के सामने धरने पर बैठ गए। स्थानीय लोगों को कहना था कि वह कृष्णानगर कॉलोनी को नगर निगम ऋषिकेश में शामिल करने की काफी समय से मांग कर रहे हैं। लोगों को राज्य और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जब तक वहां के लोगों को जमीन का मालिकाना हक नहीं दिया जाता तब तक वह धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह धरना दिया जाएगा। काम नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 15 साल से स्थानीय लोगों की स्थिति जस की तस है। क्षेत्र में 15 सालों में कुछ भी विकास कार्य नहीं हुए। प्रदर्शन में डॉ. बीएन तिवारी, अशोक बेलवाल, तेज कुमार साहनी, लता देवी, नवल, अक्षय कुमार, त्रिलोकी नाथ तिवारी, अरुण कुमार, भरत लाल, रमेश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें