फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन और बेरोजगारी का दंश झेल रहा यमकेश्वर ब्लॉक

विज्ञापन
आईडीपीएल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते कोटद्वार के पूर्व विधयाक शैलें - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। आईडीपीएल कम्यूनिटी सेंटर में यमकेश्वर प्रवासी मंच की ओर से प्रवासी सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य गठन से अब तक यमकेश्वर की दशा और दिशा पर संवाद किया गया। इसमें यमकेश्वर ब्लॉक से आए हुए बुद्धिजीवी वर्ग ने पलायन और बेरोजगारी पर चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कोटद्वार के पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। पूर्व विधायक ने पलायन, रोजगार, चकबंदी, पर्यटन पर यमकेश्वरवासियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि नीलकंठ, घट्टूगाड़, डांडमंडल, यमकेश्वर मंदिर, कणवाश्रम कई एतिहासिक स्थल हैं। ये क्षेत्र विकसित हों तो स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। ऑलवेदर रोड की तर्ज पर लक्ष्मणझूला- नीलकंठ मोटर मार्ग का भी चौड़ीकरण होना चाहिए। यमकेश्वर क्षेत्र में सैलानियों और पर्यटकों के ठहरने के लिए कोई सरकारी गेस्ट हाउस नहीं है। इसके अलावा कार्यक्रम में लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं का उजागर किया। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, उत्तराखंड प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बचन बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य क्रांति कपरूवाण, विनोद डबराल, संजीव चौहान, देवेंद्र राणा, मनोज द्विवेदी, डॉ. केएस राणा, शमशेर सिंह सजवाण, दिलबाग राणा, महिताब सिंह पयाल, भगत सिंह पयाल, गीता राणा, उपेंद्र पयाल, डीएस गुसाईं, राजू बडोला, विपिन पेटवाल, विनोद नेगी, जयेंद्र रमोला, गुलाब पंवार, संजीव खत्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें