ऋषिकेश। पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मदिर इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव के द्वितीय दिन फाइनल दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। अंडर 14 वर्ग की दौड़ में अनूप कुडियाल ने बाजी मारी
बुधवार को आयोजित 400 मीटर दौड़ के अंडर 14 वर्ग के फाइनल में अनूप कुडियाल प्रथम, सुमित नेगी द्वितीय, अनन्त रतूडी तृतीय, अंडर 17 वर्ग में अजीत राजभर प्रथम, अभिनव प्रजापति द्वितीय, शुभम पासवान तृतीय, अंडर 19 वर्ग में प्रियांशु पुंडीर प्रथम, पुष्कर सिंह द्वितीय, अंकुश नौटियाल तृतीय रहे। अंडर 14 वर्ग 800 मीटर दौड में अनूप कुडियाल प्रथम, अमन भट्ट द्वितीय, अभिनव राजपूत तृतीय, अंडर 17 वर्ग में आयुष दवाण प्रथम, अभिनव प्रजापति द्वितीय, दीपेन्द्र सिंह कलूडा तृतीय, अंडर-19 वर्ग में अंकुश नौटियाल प्रथम, आशीष सिंह दवाण द्वितीय, आदित्य रावत तृतीय रहे। अंडर 14 वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में गौरव खंडूडी की टीम प्रथम, अमन सकलानी की टीम द्वितीय और रजत कंडवाल की टीम तृतीय, अंडर 19 वर्ग में प्रणय पांथरी टीम प्रथम, विपिन श्रीकोटी टीम द्वितीय रहे। अंडर-17 वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को होगा।
इस मौके पर आचार्य दिनेश सकलानी, बीरेंद्र किशोर गौड़, अनीता भट्ट, नवनीश शर्मा, देवराज बिष्ट, प्रभाकर भट्ट, सुनील राजपूत, बिशन सिंह नेगी, आशीष चैहान, देवीशंकर नैथानी, सच्च्दिानन्द व्यास, नरेश पुंडीर, जयेंद्र चमोली, विपिन डोभाल, रजत सेमवाल, सुबोध डोभाल, कीर्ति नौटियाल, विक्रमा देवी, रमेश गुनसोला आदि थे।