फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में हिंदी सप्ताह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के चिकित्सकों, संकाय सदस्यों और अन्य कर्मचारियों ने राजभाषा में अधिकाधिक कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। संस्थान में आयोजित राजभाषा हिंदी सप्ताह के तहत 15 सितंबर से 23 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य अतिथि संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रो. मनोज गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि वह अपना अधिकाधिक कार्य हिंदी में करें और बोलचाल में भी मातृभाषा को अपनाएं। हिंदी भाषा को आचार व्यवहार में अपनाने से ही इसकी समृद्धि हो सकती है, जिसके लिए सभी को संकल्पबद्ध प्रयास करना चाहिए। संकायाध्यक्ष अस्पताल प्रशासन प्रो. यूबी मिश्रा ने कहा कि हमें हिंदी भाषा में कार्य करने का निरंतर प्रयास करना चाहिए, ऐसा करना हिंदी के विकास में हम सबका योगदान होगा। गैर हिंदी भाषी लोगों को भी हिंदी में कार्य करने का प्रयास करना चाहिए। संस्थान के राजभाषा अधिकारी शशिकांत ने बताया कि राजभाषा हिंदी सप्ताह के तहत 15 सितंबर को निबंध प्रतियोगिता, 16 सितंबर को टिप्पण प्रतियोगिता, 17 सितंबर को हिंदी टंकण, 18 सितंबर को अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सप्ताह के तहत 20 सितंबर को वाद-विवाद प्रतियोगिता और 23 सितंबर को स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता के साथ ही हिंदी सप्ताह का समापन होगा। कहा प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले लोगों को प्रशस्तिपत्र व नकद धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर संस्थान के वित्तीय सलाहकार कमांडेंट पीके मिश्रा, कुलसचिव राजीव चौधरी, जनसंपर्क अधिकारी हरीशमोहन थपलियाल, वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष संदीप सिंह, हिंदी अधिकारी नीरा तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें