ऋषिकेश। टिहरी जिले की एक नगर पालिका के चेयरमैन का ऑडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। आडियो में चेयरमैन जलसंस्थान गंगा प्रदूषण इकाई के आउटसोर्स कर्मचारी के साथ गाली गलौज करते और धमकाते हुए सुनाई दे रहे हैं। आउटसोर्सकर्मी ने चेयरमैन के अभद्रता करने पर एसएसपी और थाना पुलिस को शिकायत दी है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी एक ऑडियो ये योगनगरी में तहलका मच गया। ऑडियो के टिहरी जिले क्षेत्र की एक नगरपालिका के चेयरमैन और जल संस्था गंगा प्रदूषण इकाई के आउटसोर्स कर्मचारी के बीच हुई फोन कॉल का है। ऑडियो में कर्मचारी नगर पालिका अध्यक्ष कर्मचारी का फोन उठाते हैं। कर्मचारी कहता कि सर एक तो सबसे बड़ी बात यह है कि आप फोन नहीं उठाते हैं। कर्मचारी कहता है कि सर आपके क्षेत्र में सीवर के चैंबर ढक्कन बदलना था। कर्मचारी बताता है कि वो अपने साथ चैंबर का फ्रेम और लेबर को लाया है। कर्मचारी आगे कहता है कि सर बता दीजिए कौन सा ढक्कन बदलना है। चेयरमैन पूछते है कि कौन बोल रहे हो। कर्मचारी बताता है कि वह ठेकेदार का सुपरवाइजर है। बस फिर क्या था चेयरमैन बुरी तरह भड़क जाते है और कर्मचारी से गाली-गलौज शुरू कर देते हैं। चेयरमैन विभाग के जेई के लिए अपशब्द का प्रयोग करते हैं। कर्मचारी कहता है कि सर शिकायत आपकी ओर से आई थी। इस पर चेयरमैन कहते है कि ढक्कन कहां है ये यह बताना मेरा काम नहीं है। अगर आगे से बदतमीजी की तो फिर...। चेयरमैन यहीं नहीं रुकते वो अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहते ठेकेदार से पूछ ढक्कन कहां है। अगर काम करना है तो ढक्कन खुद ढूंढ, नहीं लौट जा। अभद्रता से नाराज कर्मचारी ने अब एसएसपी और थाना पुलिस का शिकायत दी है। वहीं मुनिकीरेती थानाध्यक्ष कमलमोहन भंडारी ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।