गुमानीवाला में स्व.धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा टापॅर को सम्मानित करते मुख्य आतिथि.
- फोटो : RISHIKESH
श्यामपुर। स्व.धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसाइटी गुमानीवाला श्यामपुर के तत्वावधान में ऋषिकेश ग्रामीण क्षेत्र के 27 हाईस्कूल और इंटर कॉलेज के टॉपर 45 छात्र-छात्राओं और दो शिक्षण संस्थानों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक विनोद कंडारी ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
हंस कल्चरल सेंटर के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी प्रतिभाएं हमारे क्षेत्र का आगे चलकर नाम रोशन करेंगी। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महावीर उपाध्याय ने संस्था के अब तक किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। संस्था के संस्थापक मानवेंद्र सिंह कंडारी ने घोषणा की कि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कला और संस्कृति में अपने कार्यक्रम सुचारू रूप से जारी रखेगी। गरीब असहाय बच्चों की सहायता विकलांग बच्चों को सहायता गरीब कन्याओं को शादी की सहायता दी जाएगी। होनहार बच्चों को हर साल स्व. धूमसिंह कंडारी मेमोरियल छात्रवृत्ति दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील थपलियाल ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख भगवान पोखरियाल, स्व. धूम सिंह कंडारी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौहान, टेक सिंह राणा, ग्राम प्रधान राजेश व्यास, संजय कंडारी, धर्मेंद्र सिंह, विनोद पोखरियाल, हरपाल राणा, प्रभाकर पैन्यूली, मुकेश धनै, दीपा राणा, प्रभाकर पैन्यूली, राकेश मियां, बिरेंद्र रमोला, शिव स्वरूप नौटियाल आदि रहे।