फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पति की मौत के मामले में पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के कारण की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पांच जुलाई 2021 को नया बाजार निवासी 28 वर्षीय अजय पुत्र स्व. रमेश राम को परिजन अस्पताल लेकर आए थे, जहां उसका निधन हो गया था।
इस मामले में लड़के की मां उमा देवी ने बहू सपना पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पिथौरागढ़ कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर अजय की पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि जिस दिन अजय की मौत हुई उस दिन पति-पत्नी नशे में थे।
विज्ञापन

इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। इसके बाद परिजन गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल लेकर गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें