डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बारिश नहीं होने और जंगलों में लग रही आग से पानी का संकट गहराता जा रहा है। डीडीहाट के ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश योजनाओं में पानी की आपूर्ति बाधित होने लगी है।
डीडीहाट विकासखंड के 71 से अधिक गांवों में पानी की आपूर्ति वनों के गधेरों के प्राकृतिक जल स्रोतों से होती है। शीतकाल में कम बारिश होने से मार्च माह से ही जल संकट पैदा होने लगा था। अब वनों में लगी आग से हालात और भी गंभीर होते जा रहे हैं। ग्रामीणों को जबरदस्त जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
इससे जल संस्थान के सामने भी समस्या खड़ी हो गई है। जल संस्थान के ईई अवधेश कुमार ने बताया कि डीडीहाट विकासखंड के गांवों में पानी की सप्लाई जंगलों जंगलों में स्थित छोटे जल स्रोतों से होती है। इस बार कम बारिश और जंगलों में आग से स्रोतों में पानी की कमी हो गई है। संवाद